राँची। कोविड-19 के नए वेरियंट नें देश के लिए चिंता बढ़ाना शुरू कर दी है, कोरोना मुक्त राह पर भारत बढ़ रहा था वहीं अब कोरोना के नए वेरिएंट अपना रंग दिखाना शुरू कर दिए है. जिससे देश भर में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है. बात करें पिछले 24 घंटे में कोरोना केस की तो कुल 1150 नए मामले सामने आए हैं. कल की तुलना में देश में कोविड के नए मामलों में उछाल आया है. कल यानी शनिवार (16 अप्रैल) को देशभर में कुल 975 नए मामले दर्ज हुए थे जो आज बढ़कर 1150 हो गए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख, 42 हजार 97 हो गई है. शुक्रवार को कुल 949 नए मामले दर्ज किए गए थे।



