रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीटोला में कुछ दिन पहले 24 जनवरी को तरन्नुम परवीन उर्फ रानी की उसके ही पति तौकिर अंसारी उर्फ साहब ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.अब पति तौकिर अंसारी की भी मौत हो गई है. तबसे वह फरार था, आज निज़ाम नगर के एक अर्ध निर्मित फ्लैट से उसका शव बरामद हुआ है, ये हत्या है या आत्मह*त्या पुलिस इसकी जांच कर रही है.




