खूंटी: सोमा मुंडा ह*त्याकांड में शूटर समेत 6 गिरफ्तार

0
Soma Munda

खूंटी/रांची:पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या जमीन कारोबार से जुड़े लंबे विवाद और पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा थी, न कि तात्कालिक विवाद।खूंटी एसपी प्रवीण टोप्पो के अनुसार, मामले में शूटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पहले ही 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी सीएनटी/गैरमजरुआ जमीन के लेन-देन से जुड़े थे और इसी विवाद में सोमा मुंडा को हटाने की साजिश रची गई। हत्या के लिए हथियार, मोटरसाइकिल और शूटरों की पहले से व्यवस्था की गई थी।7 जनवरी 2026 को पड़हा राजा सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जा रहे थे। इसी दौरान जमुवादाग तालाब के पास घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और देसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here