पूर्व सीएम विजय रुपाणी के बाद अब अजीत पवार, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

0
ajit pawar

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुगली जिले में सिंगूर के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय पर भरोसा है। बाकी सभी एजेंसियां ​​पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी हैं औ उनकी निष्पक्षता खत्म हो चुकी है। बनर्जी ने कहा, ”कुछ दिनों पहले ही मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला था कि दूसरी पार्टी के किसी व्यक्ति ने बयान दिया था,कि अजित पवार BJP छोड़ने के इच्छुक है, और अब देखिए आज क्या हो गया।मुझे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उचित जांच चाहिए!”मुख्यमंत्री ने कहा अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लौटने की योजना बना रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज सुबह अजित पवार की मृत्यु की खबर सुनकर मैं सचमुच स्तब्ध रह गई। इससे पता चलता है कि इस देश में राजीतिक दलों के नेताओं के लिए भी कोई सुरक्षा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘आज सत्तारूढ़ वर्ग का हिस्सा रहे लोग भी सुरक्षित नहीं दिखते।’

ममता बनर्जी के अलावा पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी अजित पवार के निधन को दुखद बताते हुए इशारों-इशारों में ही सवाल दागे हैं। पप्पू यादव ने अजित पवार से पहले देश के पहले सीडीएफ बिपिन रावत और पूर्व सीएम विजय रुपाणी संग हुए हादसे का जिक्र किया है। पप्पू यादव ने कहा, ”अत्यंत दुःखद! महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार जी हवाई जहाज़ दुर्घटना में नहीं रहे! मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है, उनकी आत्मा को शांति मिले!पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी के बाद अजीत पवार जी, उससे पहले CDS बिपिन रावत जी सब हवाई दुर्घटना के शिकार हुए! संयोग…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here