प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर झारखण्ड सीएम, राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

0
Deputy CM Ajit Pawar

रांची: महाराष्ट्र के बारामती में चार्टड प्लेन हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ”महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अजीत पवार जी समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

राज्यपाल संतोष गंगवार ने शोक व्यक्त किया,”महाराष्ट्र के बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।ईश्वर शोकाकुल परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here