रांची : सीएम हेमंत सोरेन दावोस और लंदन में करीब दस दिन के दौरे के बाद झारखण्ड लौट आए हैं. सीएम ने आज एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,”UK में रहते हुए, मैंने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के ब्लावैटनिक स्कूल ऑफ़ गवर्नमेंट में प्रोफ़ेसर माया ट्यूडर के साथ एक Q&A सेशन में हिस्सा लिया, जहाँ मैंने छात्रों और भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस चर्चा से लीडरशिप, पब्लिक पॉलिसी और झारखंड की सोच और पब्लिक सर्विस की समृद्ध विरासत पर सोचने का एक valuable मौका मिला।”सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,”मैंने झारखंड के भविष्य के लिए अपना विज़न शेयर किया – जो हमारे पूर्वजों, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी और बाबा दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन जी के आदर्शों पर आधारित है – जिसका फोकस प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर विकास को आगे बढ़ाना, संस्थानों को मज़बूत करना और लोगों को 2050 तक एक समृद्ध और टिकाऊ झारखंड बनाने के लिए सशक्त बनाना है।”




