रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल के संचालकों से जुड़े ठिकानों पर IT की बड़ी छापेमारी

0
Income Tax Department

रांची में कांके रोड, रातु रोड और पिस्का नगड़ी समेत कई इलाकों में आयकर विभाग ने बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी शुरू की है।आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की.यह छापेमारी झारखंड और बिहार के कई जिलों में भी चल रही है।आयकर टीम मशीनों, स्टॉक रजिस्टर, बिल-बुक, कंप्यूटर रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की जांच कर रही है।सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई टैक्स चोरी, संदिग्ध लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति के इनपुट पर की गई है।फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here