निलंबित आईएएस पूजा सिंघल केस में आज मंगलवार को झारखंड-बिहार के सात ठिकानों पर ईडी की छापामारी हो रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक झारखंड के रांची में छह स्थानों पर, जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक स्थान पर रेड की जा रही है.भगवती कंस्ट्रक्शन के एनके झा, दुर्गा कंस्ट्र्क्शन के अनिल झा के करीब छह ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. भगवती कंस्ट्रक्शन के अशोकनगर स्थित ठिकाने पर भी ईडी ने दबिश दी है.रांची में पूजा सिंघल के करीबी त्रिवेणी चौधरी के बेटे विशाल चौधरी के घर पर भी रेड चल रही है. विशाल चौधरी के अशोक नगर गेट नंबर छह स्थित आवास पर ईडी की टीम जमी हुई है. सूचना के अनुसार विशाल चौधरी के ठिकाने से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी. ईडी ने नकदी गिनने के लिए बैंक नोट गिनने की मशीन मंगवाई है. ED की एक टीम मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने पहुंची। यहां राहुल नगर रोड नंबर 15 में त्रिवेणी चौधरी का घर है। यहां स्थानीय पुलिस के साथ टीम घर मे अंदर जांच कर रही है। कागजात खंगाले जा रहे हैं। अंदर की तस्वीर से लग रहा है कि कागजों का मोटा बंडल है। जिसे एक-एक कर ED के अधिकारी जांच कर रहे हैं।बता दें कि त्रिवणी चौधरी कौशल विकास विभाग में सीनियर अफसर हैं। इन्हें सत्ता और पूजा का करीबी बताया जाता है, त्रिवेणी चौधरी के बेटे विशाल चौधरी का झारखंड में इंजीनिरिंग कॉलेज है।



