पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन: कोरोना में अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेंगे 4000, पांच लाख का मुफ्त इलाज

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सशक्त बनाने के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सरकार अनाथ बच्चों के साथ है. हम बच्चों की हर संभव मदद करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा, मैं आपसे परिवार के सदस्य के तौर पर बात कर रहा हूं. मैं जानता हूं कि कोरोना की वजह से अपनों को खोने वालों की जिंदगी में ये बदलाव कितना मुश्किल है. जो बीत जाता है उसके बारे में हमारे पास केवल कुछ यादें हैं, लेकिन जो कुछ बचा है वह चुनौतियों का सामना कर रहा है।

बच्चों की परेशानी कम करने का एक छोटा सा प्रयास:

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन’ कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलों को कम करने का एक छोटा सा प्रयास है. यह इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी अत्यंत संवेदनशीलता के साथ आपके साथ है। बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए उनका नामांकन उनके घरों के पास के सरकारी या निजी स्कूलों में कराया गया है। अगर किसी को प्रोफेशनल कोर्स के लिए, उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन की जरूरत है तो उसमें भी पीएम केयर्स मदद करेगा।

हर महीने मिलेंगे चार हजार रुपये:

प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्य योजनाओं के माध्यम से ऐसे बच्चों के लिए अन्य दैनिक जरूरतों के लिए भी 4000 रुपये प्रति माह का प्रावधान किया गया है। ऐसे बच्चे जब स्कूली शिक्षा पूरी कर लेंगे तो भविष्य के लिए और पैसों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए 18-23 साल के युवाओं को हर महीने वजीफा मिलेगा और जब आप 23 साल के हो जाएंगे तो एक साथ 10 लाख रुपये मिलेंगे।

पांच लाख तक मुफ्त इलाज:

पीएम मोदी ने कहा, अगर कोई बच्चा बीमार पड़ता है तो उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत होती है. इसलिए बच्चों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन के जरिए आपको आयुष्मान हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है, इसमें पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here