आज राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम में जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण के ऊपर गोलीबारी हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने कमल भूषण के ऊपर गोलीबारी की है, जो जानकारी मिल रही है कि कमल भूषण को चार गोली मारी गई है. सोमवार दिन के करीब 12.30 बजे उपहार सीनेमा हॉल के सामने अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना में कमल भूषण बाल-बाल बच गए. इस घटना में जमीन कारोबारी डब्लू कुजूर का हाथ बताया जा रहा है. मामले में आदिवासी जमीन कारोबारी डब्लू कुजूर और कमल भूषण दोनों रिश्तेदार है. कमल भूषण की बेटी कामिनी का विवाह डब्लू कुजूर के बेटे से हुआ था. विवाह के बाद से ही डब्लू कुजूर की नज़रें कमल भूषण के प्रॉपर्टी पर थी. इस सन्दर्भ में कई बार उनका आपसी विवाद भी हुआ था. डब्लू कुजूर पर कमल भूषण ने रंगदारी का मामला भी दर्ज कराया था जिसके बाद से ही दोनों एक दुसरे के दुश्मन बन गए थे. डब्लू कुजूर के बारे में बताया जा रहा है कि वो हाल ही में जेल से बाहर निकले थे और आज कमल भूषण पर फायरिंग की गयी है. इस फायरिंग में उन्हें 4 गोलियां लगी है जिसके बाद गंभीर अवस्था में उन्हें रिम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.



