कोरोना ने जिनसे छीन लिया माता-पिता का साया,कल ऐसे युवाओं को हेल्थ कार्ड-स्कॉलरशिप सौंपेंगे पीएम मोदी

0

पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश भर के ऐसे युवाओं से बातचीत करेगें, जिनके माता पिता कोरोना के चलते मौत का शिकार हो गए थे। इसमें जींद के झमोला गांव की बेटी पायल से सीधा संवाद करेगें।कोरोना ने जिनसे माता-पिता का साया छीना उन्हें कल (30 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौगात देंगे. देशभर में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के हकदार बच्चों को स्कॉलरशिप, पीएम केयर्स फंड की पासबुक और आयुष्मान भारत के हेल्थ कार्ड दिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री के द्वारा स्कूल जाने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप ट्रांसफर किया जाएगा.  प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित प्रोग्राम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के पासबुक के साथ आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य स्कीम के तहत वर्चुअल रूप से हेल्थ कार्ड भी सौंपेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है. समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मौजूद लाभार्थी बच्चे सीधे प्रधानमंत्री मोदी को सुनेंगे. इसके बाद इनके बीच हेल्थ कार्ड और 10 लाख रुपए का पासबुक सौंपा जाएगा.

रांची में कुल 14 बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम से जोड़ा गया है. इसमें 18 साल से अधिक उम्र की दो लड़कियां हैं. बाकि सभी 18 साल से कम उम्र के हैं. ऐसे में जेजे एक्ट को लेकर उनकी पहचान उजागर न हो इसके लिए उन्हें अलग कमरे में बिठाया जाएगा. जबकि, नामकुम प्रखंड की अमृता कच्छप नामक लड़की उपस्थित रहेगी. वहीं, एक अन्य 18 साल से अधिक उम्र की लड़की जिसे इस योजना से जोड़ा गया वह फिलहाल अपनी पढ़ाई को लेकर रांची से बाहर है. ऐसे में उनके परिजन के मौजूद रहने की उम्मीद है.

किस अंचल के कितने हैं लाभुक: कांके -01, बेड़ो -01, तमाड़-03, नामकोम -02, बड़गाईं -02, नगड़ी -02, हेहल -01

योजना के तहत यह मिलना है लाभ:(1) माता-पिता खोने वाले बच्चों को 18 साल की उम्र तक सरकार मासिक भत्ता (स्टाइपेंड) देगी;(2) 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की एकमुश्त राशि मिलेगी;(3) केंद्र सरकार की ओर से लाभुक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जानी है; (4) हायर एजुकेशन के लिए लाभुक बच्चों को लोन मिलेगा, लोन का ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाना है;(5) आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस मिलना है;(6) इंश्योरेंस की प्रीमियम पीएम केयर्स फंड के माध्यम से भरी जानी है;(7) बच्चे का नामांकन अगर प्राइवेट स्कूल में होता है तो शिक्षा का अधिकार कानून के तहत उसकी फीस पीएम केयर्स फंड से दी जाएगी. साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म और किताब आदि का खर्च भी केयर्स फंड से मिलेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here