दिल्ली: साकेत कोर्ट के जज की पत्नी ने रिश्तेदार के घर की आत्महत्या

0

दिल्ली की साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने एक रिश्तेदार के घर आई थी। रविवार की सुबह मामला सामने आया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।फिलहाल जज या उनके परिवार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल ने शनिवार को पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को उसका शव रिश्तेदार के घर में मिला। पुलिस मामले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। एक फुटेज में एक ऑटो रिक्शा को चिह्नित कर उसके मालिक का पता लगाया गया जो रघुबीर नगर की जेजे कॉलोनी निवासी का निकला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची ऑटो चालक ने बताया कि उसने अनुपमा बेनीवाल को मैदान गढ़ी क्षेत्र में राजपुर खुर्द में उतारा था। जब यह जानकारी जज को दी गई तो उन्होंने बताया कि अनुपमा बेनीवाल के भाई वहां रहते हैं।इसके बाद अशोक बेनीवाल पुलिस टीम के साथ राजपुर खुर्द एक्सटेंशन पहुंचे। घर अंदर से बंद था। लोहे की ग्रिल तोड़कर घर का दरवाजा खोला गया। अंदर अनुपमा बेनीवाल का शव पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। फर्स्ट फ्लोर पर कोई नहीं रहता था। अनुपमा के भाई सेकेंड फ्लोर पर रहते थे। शव के पास तीन सुसाइड नोट भी मिले हैं। शव को एम्स भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here