बुधवार (17 अगस्त, 2022) को बीजेपी नेता सुशील मोदी ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि कार्तिकेय सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री को मीडिया के सामने आकर स्पष्ट करना चाहिए।कार्तिकेय सिंह को कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन वे मंत्री पद की शपथ ले रहे थे।जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें इस बारे में “कोई जानकारी नहीं” है। कार्तिकेय सिंह को “तुरंत बर्खास्त” करने की मांग करते हुए, मोदी ने नीतीश से पूछा कि क्या वह “बिहार को लालू प्रसाद यादव के समय में वापस ले जाने” की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजद विधायक कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 2014 में पटना के बिहटा पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। कथित तौर पर उस पर हत्या के इरादे से एक बिल्डर के अपहरण की साजिश रचने का आरोप है।बिहार में नई सरकार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है



