झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’,छठ पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चदरी तालाब में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की

0

राँची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राँची के मोरहाबादी में आयोजित ‘Run for Cleanliness’ (स्वच्छता दौड़) कार्यक्रम में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित इस स्वच्छता दौड़ में मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्वयं भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ही स्वच्छ एवं स्वस्थ झारखंड का निर्माण किया जा सकता है।

वहीं, छठ महापर्व के अवसर पर मंत्री ने चदरी तालाब में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, राँची विधायक श्री सी.पी. सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंत्री ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित झारखंड के निर्माण में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here