रांची :आज 15 नवंबर 2026 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखण्ड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के बिरसा चौक और कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक, रांची पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से समस्त राज्यवासियों को स्थापना दिवस और बिरसा जयंती की शुभकामनाएं दीं।बिरसा चौक से पहले मुख्यमंत्री ने विधायक कल्पना सोरेन और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा के सर्वोच्च बलिदान को याद किया।




