बिहार में मानसून की चाल पड़ी धीमी, आज हल्की बारिश के आसार

0

Bihar Weatherबिहार में मानसून (Monsoon) की चाल धीमी पड़ गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शनिवार को राज्य में कई स्‍थानों पर बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। पटना में शनिवार को सुबह में मौसम शुष्क रहा। तेज धूप ने परेशान किया। बीच-बीच में आसमान में हल्‍के बादल छाए रहे।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में मानसून की अक्षीय रेखा मणिपुर से बांग्लादेश होते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार एवं उत्तर प्रदेश तक जा रही है। फिलहाल बिहार एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में धरातल से लगभग डेढ़ किलोमीटर ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शुक्रवार को राज्य में कई जगहों पर हल्‍की बारिश हुई। शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्‍की बारिश होने की उम्‍मीद है।शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 35.5 एवं न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता 70 फीसद रही। सुबह राजधानी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, लेकिन महज आधे घंटे में आसमान साफ हो गया।ranjana pandey