देवघर : आज अपने शादी के 28 वा सालगिरह पर अपने धर्मपत्नी कल्पना देवी और पूरे परिवार के साथ और माँ के जल्द स्वस्थ होने के लिए देवघर में बाबा बैद्यनाथ दरबार में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने हाजरी लगाया। मंत्री ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए कहा ”मन को शांति, आत्मा को सुकून और आशीर्वाद से भरपूर यह अनुभव रहा।” बता दें की सोमवार सुबह मंत्री संजय प्रसाद यादव के माँ की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से रांची रिम्स रेफर किया गया।




