सीएम सोरेन के निर्देश के बाद सोनामुनी सबर का इलाज सदर अस्पताल जदशेदपुर में प्रारंभ

0
sonamuni

पूर्वी सिंहभूम : 5 साल की सोनामनी सबर को सूरज की रोशनी से डर लगता है वह दुर्लभ चर्म रोग से पीड़ित है और अंधेरे में जीने को मजबूर है।वह पोटका प्रखंड (पूर्वी सिंहभूम) के कोराडकोचा सबर टोला में रहती है, जहां अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया, कोई जांच नहीं हुई, कोई मदद नहीं मिली। बच्ची के लिए मदद की गुहार जैसे ही सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंची सीएम ने बिना कोई देरी किए पूर्वी सिंघभूम डीसी को तत्काल संज्ञान लेकर सोनामणि को समुचित इलाज पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीसी ने सूचित किया सोनामुनी सबर का इलाज सदर अस्पताल जदशेदपुर में प्रारंभ कर दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। डीसी ने आशा जताते हुए कहा है कि सोनामुनी जल्द पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौटेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here