महाराष्ट्र का कोरोना :- पूरी दुनिया के 8% नए मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में मिले।

0

महाराष्ट्र में दूसरी बार 60 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 60,212 नए कोरोना के मामले सामने ए है। 11 मार्च को 63,294 मरीज मिले थे। नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र से ज्यादा ब्राजील में 80,157 और अमेरिका में 77,720 मरीज मिले हैं। पूरी दुनिया के 8.1% नए मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में मिले हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसा कर्फ्यू आज रात 8 बजे से लग रहा है। अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, वैक्सीनेशन सेंटर, मेडिकल स्टोर को छूट रहेगी।
दवा कंपनियां, मेडिकल-स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े उपकरण बनाने वालों को भी रियायत मिलेगी।
पशु चिकित्सा, जानवरों की देखभाल करने वाले और खाने-पीने की चीजें बेचने वालों को छूट रहेगी।
अनाज, बेकरी, फल-सब्जियां, दूध की दुकानों को छूट रहेगी। कोल्ड स्टोरेज-वेयरहाउस सेवाएं जारी रहेंगी।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट, हवाई जहाज, टैक्सी-ऑटो रिक्शा और बसें चलती रहेंगी।
मानसून से जुड़े कार्य करने वालों, विदेशी दूतावास से जुडे ऑफिसों, स्थानीय निकाय से जुड़े ऑफिसों को छूट रहेगी।
RBI से जुड़ी सेवाएं, बैंक, सेबी द्वारा अधिकृत सभी बाजार, स्टॉक एक्सचेंज खुले रहेंगे।
मालवाहक वाहन, कृषि से जुड़ी गतिविधियां बंद नहीं होंगी।
आयात-निर्यात से जुड़े कामकाज जारी रहेंगे। ई-कॉमर्स के जरिए सिर्फ जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी होगी।
मीडियाकर्मी, पेट्रोल पंप और पेट्रोलियम से जुड़ी प्रोडक्शन यूनिट्स को छूट रहेगी।

खाने का ऑर्डर देने और पार्सल लेने नहीं जा सकेंगे। होटल में ठहरे ग्राहकों के लिए रेस्त्रां-बार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।  होटल में ठहरे लोग जरूरी होने पर ही बाहर जा सकेंगे।  मल्टीस्टोरी बिल्डिंग वालों को नीचे आकर डिलीवरी मैन से खाने की चीजें लेनी होंगी।  नियमों तोड़ने पर 1,000 रुपए जुर्माना लगेगा। प्रतिष्ठानों पर यह जुर्माना 10 हजार रुपए का होगा। गलती दोहराने पर लाइसेंस रद्द होगा।