30 नवंबर तक महाराष्ट्र में बढ़ा लॉकडाउन

0

maharastraमहाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ा दिया है। गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन को 30 नवंबर तक बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकार ने बुधवार को पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे को लोकल ट्रेन फिर से शुरू करने की सलाह के साथ पत्र लिखा था। राज्य सरकार ने 5 अक्टूबर से समूचे महाराष्ट्र में बार और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी थी।

50 प्रतिशत क्षमता के साथ बार और रेस्टोरेंट शुरू किए गए थे। वहीं स्कूल, कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक और कोचिंग संस्थानों को बंद रखा गया है। आपको बता दें कि जहां देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रोज कमी देखी जा रही है। वहीं महाराष्ट्र COVID-19 के 130,286 एक्टिव केस के साथ सबसे टॉप पर है।