टीकाकरण पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला जानिए क्या कहा।

0

टीकाकरण पर BJP का हेमंत सरकार पर हमला जानिए क्या कहा।

झारखंड में 18 से 45 वर्ष तक के लोगों का टीकाकरण एक मई से शुरु नहीं होने पर बीजेपी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिन लोगों को सिर्फ राजनीति करनी है, आपदा में भी अवसर तलाशना है वो संसाधन का रोना रोएगें, वैक्सीन की कमी का रोना रोएगें लेकिन अपनी कमी को नहीं बताएगें. झारखंड में आज से वेक्सीनेशन नहीं होने से यहां के युवाओं को निराशा हाथ लग रही है क्योंकि आज से वैक्सीनेशन शुरु नहीं हो रहा है. राज्य सरकार अपनी कमी देखें. केंद्र से कोआर्डिनेशन किया होता और समय रहते कम्पनियों से बात की होती तो आज ये नोबत नहीं आती.’

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘पीएम के एक बयान के कारण आज पूरा देश परेशान है और युवा कतार में हैं. हमारा वेक्सीनेशन कब होगा? पीएम ने राज्यों से बिना मन्तव्य लिए अपनी डेट की घोषणा कर दी.’ कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सिर्फ मीडिया में हेडलाईन के लिए बयान नहीं देना चाहिए. आज राज्य सरकार के पास वैक्सीन नहीं है.’