झारखंड के मुख्यमंत्री के लोकप्रियता का जानिये राज़?
रांची। देश की राजनीति मे झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो अपने विरोधियों को कोई जवाब ही नही देते हैं। और अचानक अपने विरोधियों को भी अपनी कुशल कार्य शैली से अपना मुरीद बना लेते हैं, यह उनकी खास कला मानी जाती है। आज दिन भर मुख्यमंत्री प्रदेश के उन तमाम अपने पार्टी कार्यकर्ता और उन लोगो से मिलते रहे जो उनसे नाराज चल रहे थे। सबो से मिलकर उन्होंने सब की शिकायतें दूर कर दी और इतना ही नही बीस सूत्री को लेकर जो किस्तो मे कोंग्रेस के नेता उत्पात मचा रहे थे, उसके गठन की भी हरी झंडी दे दी। तो इस तरह आज एक साथ मुख्यमंत्री ने शिकायतों के खदान की खुदाई कर अपने विरोधियों का दिल जीत लिया। हजारो समस्यओं का समाधान किया।