TNM 09 DEC राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति और नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में बैठक तथा विभाग एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर बैठक की. प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद थे. बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बैठक में नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओमिक्रोन से निपटने को पूरी तरह तैयार है. करोनो के प्रथम एवं दूसरे चरण की तरह ही तीसरे चरण से भी सबके सहयोग एवं सहभागिता से जितने में सफल होंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए रांची एवं जमशेदपुर में जीनोम सिक्वेंसर मशीन लगाया जाएगा. इसको लेकर आईसीएम, डब्लूएचओ सहित अन्य सभी गाईडलाइन का पालन किया जाएगा. TNM




