गिरिडीह: आज गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर विधायक कल्पना सोरेन ने लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।




