SDO पर लगा बाइक सवार युवकों की बेरहमी से प‍िटाई का आरोप, एक का टूटा हाथ, सभी अस्‍पताल में भर्ती

0
hand fracture

झारखंड के कोडरमा जिले से सरकारी अफसर का निर्दयी चेहरा सामने आया है. यहां के SDO पर बाइक सवार 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है. इनमें से एक युवक का हाथ टूट गया है. इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए हैं. सभी को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, पीड़ित युवकों की ओर से इस बाबत मामला दर्ज नहीं कराया गया है. इस मामले में प्रशासन के आला अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

जानकारी के अनुसार, कोडरमा के एसडीओ मनीष कुमार पर युवकों की पिटाई करने का आरोप लगा है. बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से लोकाई- बाघीटांड़ मार्ग से आ रहे थे. उसी वक्‍त स्‍थानीय प्रशासन की टीम खनिज से लदे वाहनों की जांच कर रही थी. आरोप है कि प्रशासनिक टीम के अधिकारियों ने तीनों युवकों को रोक लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस घटना में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए. एक युवक का हाथ भी टूट गया. घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here