झारखंड के धनबाद में मॉर्निग वाक के दौरान जज की मौत रहस्यात्मक, सनसनी।

Ranchi : धनबाद के ज़िला सत्र न्यायधीश उत्तम आनंद की मौत उस समय हो गई जब वो घर से मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। जैसे ही जज साहिब मॉर्निंग वाक कर रहे थे कि एक अज्ञात ऑटो उनको धक्का मार कर निकल गया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जब उनके परिवार वालों ने खोज की तो पता चला कि उनकी लाश सड़क पर पड़ी है। पूरे शहर मे अफरा तफरी मच गई। जानकारों का कहना है कि विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह हत्याकांड के केस की सुनवाई उनकी अदालत मे लंबित था। पुलिस कई बिन्दुओ पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।



