झारखंड मे ज़मीन के लिए खुनी संघर्ष एक रूटीन खबर क्यों ?

0
झारखंड मे ज़मीन के लिए खुनी संघर्ष एक रूटीन खबर क्यों ?

Ranchi : आज फिर एक वकिल की हत्या ज़मीन विवाद मे कर दी गयी। वकिल का नाम मनोज झा था। इससे पहले हिनु में आइलेक्स सिनेमा के पास दिन मे ही फ़िल्मी अंदाज मे गोलीबारी हुई जिसमे एक व्यक्ति मारा गया। ज़मीन विवाद मे हत्या आम बात बनती जा रही है। आलम यह है कि राजधानी रांची का हर तीसरा आदमी ज़मीन का कारोबारी बन कर घूम रहा है। एक ही ज़मीन को कई कई बार बेच दियाजाता है। इस मामला मे रजिस्ट्री ऑफिस की भूमिका भी संदिध है। ज़मीन के इन दलालो पर नकेल कसना सरकार के लिए कठिन कार्य होता जा रहा है। सवाल उठता है कि आखिर ज़मीन विवाद के इस खुनी खेल को कौन रोकेगा ?