झारखंड में लॉकडाउन बढ़ने के आसार पिछले 24 घंटे में 5541 मिले राज्य में नए कोरोना पॉजिटिव,124 लोगों की हुई मौत
झारखंड में 5 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 5,541 नए मरीज मिले। सबसे अधिक 1686 कोरोना पॉजिटिव रांची से मिले। वहीं, राहत की बात यह है कि राज्य में 4018 संक्रमित ठीक होकर घर भी लौट गए। राज्य भर में 124 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक 52 नई मौतें रांची में हुईं। इधर, कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार में कोई कमी न होती देख झारखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।
रांची 1686, बोकारो 313, चतरा 52, देवघर 183, धनबाद 88, दुमका 126, पू. सिंहभूम 604, गढ़वा 119, गिरिडीह 229, गोड्डा 111, गुमला 167, हजारीबाग 400, जामताड़ा 54, कोडरमा 266,लातेहार 137, लोहरदगा 90, पाकुड़ 14, पलामू 315, रामगढ़ 221, साहिबगंज 42, सरायकेला 55, सिमडेगा 112, प. सिंहभूम १५७
लॉकडाउन की अवधि 7 से 10 दिन तक बढ़ाई जा सकती है 29 अप्रैल के बाद राज्य में लॉकडाउन की अवधि 7 से 10 दिन तक बढ़ाई जाएगी। इसकी अधिसूचना 28 अप्रैल तक जारी कर दी जाएगी। कोविड पॉजिटिव सुनते ही चिरकुंडा चेकपोस्ट से 3 भागे, घर से पकड़ाए
इधर, धनबाद जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए चिरकुंडा एवं मैथन में सोमवार को नौवें दिन भी इंटरस्टेट ट्रैवल करने वालों का शिविर लगाकर उनका स्वाब लिया गया। चिरकुंडा चेकपोस्ट में 69 लोगों की हुई, जिनमें 5 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, मैथन चेकपोस्ट में 193 लोगों की हुई जांच में दो लोग संक्रमित मिले। दोनों चेकपोस्ट से मिले सात संक्रमितों को स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए निरसा के गोपालगंज स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, चिरकुंडा चेकपोस्ट में पश्चिम बंगाल से लौट रहे कुमारधुबी निवासी तीन लोग अपने स्वाब का नमूना देकर कैंप में बैठे हुए थे। रैपिड एंटीजन किट में स्वाब जांच करते ही तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह सुनते ही शिविर में बैठे तीनों मौके से भाग खड़े हुए। एग्यारकुंड बीडीओ ललित कुमार तत्काल शिविर में मौजूद रजिस्टर की जांच कर फरार संक्रमितों के घर में पुलिस के साथ छापेमारी की, जहां तीनों को पकड़ लिया गया। उन्हें गोपालगंज कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवाया।



