झारखण्ड चालान… 25 हजार की सेकेंड हैंड बाइक, पुलिस ने काटा 23 हजार का चालान

0

झारखण्ड चालान… 25 हजार की सेकेंड हैंड बाइक, पुलिस ने काटा 23 हजार का चालान

झारखंड के गढ़वा जिले का नौशाद अंसारी 25 हजार रुपये की बाइक के लिए ट्रैफिक पुलिस से पकड़े जाने के बाद 23 हजार रुपये का चालान कटा चुका है। उसने तीन बार में क्रमश: 14 हजार, छह हजार तथा तीन हजार रुपये का चालान कटाया है। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया निवासी 23 वर्षीय नौशाद अंसारी पिता हजरत मियां, कबाड़ी का काम कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

नौशाद ने बताया कि सरकारी खामियों से वह काफी परेशान है। नौशाद बीते एक वर्ष में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनने के कारण अब तक तीन बार पकड़े जाने के बाद 23 हजार रुपये का चालान कटा चुका है। वह तीन बार में क्रमश: 14 हजार, छह हजार तथा तीन हजार का चालान कटाया है। उसने बताया कि मेरा दाहिना आंख बचपन से थोड़ा तिरछा है।

साइकिल से कबाड़ा का काम करके कुछ पैसे से जमा किया और सोचा बाइक से ज्यादा गांव घूम घूम कर कबाड़ा खरीदेंगे तो एक सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल लिया। गाड़ी के सभी कागजात तो सही है पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो बार प्रयास किया। जिसमें दोनों बार आंख के कारण डाक्टर ने हमें अनफिट करार दिया। कुछ बिचौलिया द्वारा भी खर्च कर भी लाइसेंस लेने का प्रयास किया परंतु आज तक लाइसेंस नहीं बन पाया। नौशाद ने बताया कि 25 हजार का गाड़ी खरीदा और एक वर्ष में 23 हजार का अब तक चालान कटवा चुका है।