झारखण्ड : जमशेदपुर MGM अस्पताल हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी है, एक शव की तलाश जारी है।अब राज्य सरकार द्वारा घोषणा की गयी है कि सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। बता दें कि हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर देर रात स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और जिला प्रशासन व अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। एनडीआरएफ व जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। एक सप्ताह में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।




