गुमला: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गुमला ने तेलंगाना सरकार एवं नागरकुरनूल प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए, तेलंगाना सुरंग हादसे में फंसे गुमला जिला के चारों मजदूरों के परिजनों को चेक सौंपा। टनल हादसे को अब दो महीने से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक टनल में फंसे 8 श्रमिकों का कोई अता पता नहीं है। शनिवार को, गुमला के चारों श्रमिकों के परिवारों को प्रशासन द्वारा 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।




