कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत पदक,यशवीर सिंह ने कांस्य पदक

0
neeraj chopda

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को भारतीय दल ने छह और पदक अपने नाम किए, जिसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। इस शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी जमकर सराहना की है।

पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में शानदार रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन, संयम और जज्बे का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धियां हर भारतीय को गर्व महसूस कराती हैं। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’ नीरज चोपड़ा के अलावा युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जीता। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here