झामुमो पर भाजपा का पलटवार: JPSC का अध्यक्ष किसी आदिवासी को ही अध्यक्ष नामित कीजिएगा

0
pratul shahdeo

रांची : झामुमो ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है जिसपर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पलटवार करते हुए JPSC का अध्यक्ष किसी आदिवासी को बनाने की मांग कर दी है.झामुमो का कहना है कि भाजपा की दिक्कत बस यही है।आख़िर वे झारखंड में अपनी सरकार क्यों नहीं बनवा पा रहे हैं ?आख़िर क्यों यहाँ एक आदिवासी मुख्यमंत्री है।झारखंड क्यों देश के अन्य हिस्सों की तरह – भाजपा से नहीं जुड़ा है।इसलिए छात्रों के नाम पर भाजपा अपनी घृणित राजनीति कर रही है।

एक्स पर झामुमो के इस पोस्ट के जवाब में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, महामहिम राष्ट्रपति आदिवासी हैं।पड़ोस के उड़ीसा में आदिवासी मुख्यमंत्री है।छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री है।पिछली दो बार से आपको वोटो के बंटवारे का फायदा मिल रहा है आदरणीय।इस बार ऐसा ना होगा।लेकिन आश्चर्यजनक रूप से आपका कोई भी नेता जेपीएससी के मुद्दे पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं। आखिर आंदोलन करने वाले छात्र भी यहां के आदिवासी मूलवासी हैं मान्यवर। थोड़ी उनकी भी सुध ले ले। हठधर्मिता छोड़िए। खियांगते को गिरफ्तार करवाइए। हरियाणा और यूपी से तार जुड़े हुए हैं। इसलिए इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा करें एवं राज्य के शिक्षा मंत्री से इस्तीफा दिलवाएं।एक आग्रह और।अगली बार जेपीएससी के अध्यक्ष का चुनाव करते समय किसी आदिवासी या मूलवासी को ही अध्यक्ष और सदस्य के रूप में नामित कीजिएगा।जोहार रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here