जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक चलती कार में विस्फोट होने और आग लगने से लोग सदमे में हैं। शहर के कदमा इलाके में कार के अंदर गैस सिलेंडर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में कार आग का गोला बन गई, जिससे वहां मौजूद लोगों को ड्राइवर को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार में सवार व्यक्ति की मौ’त हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन शव की बुरी तरह जली हुई हालत के कारण यह काम मुश्किल हो गया है। झारखंड में एक अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। शनिवार को एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन विभाग की दूसरी मंजिल पर शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ, जिसमें कुल 15 लोग फंस गए।




