पूर्वी सिंघभूम : आज डीसी ने वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण, रूट वेरिफिकेशन, विसर्जन घाटों की सफाई, विद्युतीकरण, बिजली एवं पेयजलापूर्ति आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इमरजेंसी सेवा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहते हुए सुरक्षा एवं विधि व्ववस्था के बेहतर संधारण का निर्देश दिया गया। इसके अलावा डीसी ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान नहीं हो। अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर अवैध परिवहन को लेकर विशेष चौकसी रखने, 09 अस्थाई चेकपोस्ट का निर्माण, इंटेलिजेंस मजबूत करने तथा अवैध खनन कारोबार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिले में संचालित खनन पट्टों, क्रशरों द्वारा प्रदूषण मानक का अनुपालन, मजदूरों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों की निगरानी करने का निदेश दिया गया ।



