सिक्किम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 25,झारखंड के 120 मजदूर सिक्किम में फंसे, जिला प्रशासन से बचाने की मांग

0

बुधवार सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद सिक्किम में 7,000 पर्यटक फंसे हैं जिनमें से 3,000 बंगाल के थे जो की सुरक्षित हैं और उन्हें भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन से मदद मिल रही है ।अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सिक्किम में अचानक आई बाढ़ आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, सेना ने बाढ़ में फंसे हजारों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। चीन, नेपाल सीमा के पास एक उच्च ऊंचाई वाली हिमनद झील के संभावित फटने के कारण बुधवार को इस छोटे से राज्य में अचानक बाढ़ आ गई। मृतकों में कम से कम सात सैन्यकर्मी शामिल हैं।हादसे में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब भी 103 लोग लापता हैं.जानकारी के अनुसार इस  बाढ़ में झारखण्ड के 120 मजदूर फंसे हैं. जो की गुमला, सिमडेगा व लोहरदगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं . झारखंड के मजदूरों ने मजदूर संघ के जरिये जिला प्रशासन से सभी फंसे मजदूरों को बचाने की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here