JAC झारखंड बोर्ड 10 वीं, 12 वीं विज्ञान परिणाम 2022 घोषित

0

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 10 और कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। दोपहर 2:30 बजे से मैट्रिक का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in या jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे। कक्षा 10 के छात्रों को अपने स्कोर की जांच करने में सक्षम होने के लिए अपना रोल कार्ड संभाल कर रखना चाहिए।

मैट्रिक परीक्षा में 95.60 % विद्यार्थी पास हुए, जबकि इंटर साइंस में 92.19 % विद्यार्थी पास हुए हैं. मैट्रिक में 2,25,854 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 1,24,514 द्वितीय श्रेणी और 23,524 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं. इंटर साइंस में 54,769 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 5, 117 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी, 13 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी एवं 03 विद्यार्थी पास हुए हैं.
झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार दोपहर बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय से ऑनलाइन इस परीक्षा परिणाम को जारी किया। उन्होंने समय पर परीक्षा परिणाम जारी किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।
गौरतलब है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 23 मार्च से शुरू की गई थीl मैट्रिक की परीक्षा 20 अप्रैल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 25 अप्रैल को समाप्त हुई थीl मैट्रिक में लगभग चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थेl जबकि 2.81 लाख परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थेl जिसमें से 66 हजार साइंस विषय के परीक्षार्थी थेl .
इसकी जानकारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव मोहित कुमार सिंह ने दी हैl उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की मौजूदगी में मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस की रिजल्ट प्रकाशन की तैयारी जैक प्रबंधन कर रही हैl इसकी पूरी तैयारी नामकुम स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सभागार में की गई हैl परीक्षार्थी jacresults.com से भी अपना परिणाम देख सकते हैंl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here