नई दिल्ली : Indian Premier League (IPL) का 13वां सीजन अपने आखिरी दौर में है. लीग मुकाबले में अब केवल 2 ही मैच शेष हैं, लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस के अलावा कौन-कौन सी तीन टीमें पहुंच रही है. इसका मतलब दो दिन में यह फाइनल हो दाए
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. वहीं 5 टीमे ऐसी है जो प्वाइंट्स टेबल पर अगले तीन स्थानों के लिए लड़ रही है. चलिए जानते हैं IPL में प्लेऑफ के लिए क्या समीकरण बन रहा है…
1. आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला होना है. दोनों के 14-14 अंक हैं. यानी आज जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस (18) के बाद 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर होगी.
2. आज हारने वाली टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (अगर कल वह मुंबई को हरा दे) के 14-14 अंक हो जाएंगे.
3. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) नंबर-3 पर आ सकती है, क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी अच्छा है (फिलहाल+0.555)
4. चौथे स्थान पर कौन सी टीम होगी, ये आज का मैच हारने वाली टीम और KKR में से कोई एक हो सकती है.
5. अगर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को कल के मैच में मुंबई इंडियंस (MI) हरा देती है, तो आज का मैच हारने वाली टीम (14 अंक) और कोलकाता नाइट राइडर्स-14 (KKR) क्वालिफाई कर जाएंगी.
आईपीएल के आखिरी दो लीग मैच बेहद रोमांचक और प्ले ऑफ के लिए निर्णायक साबित होने वाले हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेऑफ में मुंबई के अलावा कौन सी तीन टीमें काबिज होंगी. Ranjana



