झारखंड-गुमला में 5 लोगों नें मिलकर नाबालिग के साथ किया ये घिनौना अपराध?

0

गुमला के सिसई प्रखंड के पूसो थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच युवकों ने मिलकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि नाबालिग अपनी पांच सहेलियों के साथ दो जनवरी को घाघरा थाना क्षेत्र के खपीया चैगरी में लगे वालामेला और वहीं चल रहे पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट को देखने गई थी। वहां से वह शाम को सहेलियों के साथ मेला और टूर्नामेंट देखकर लौट रही थी। इसी दौरान घाघरा पान टोली रूसी गढ़ा के पास पांच युवकों ने पीड़़िता को जबरन उठा लिया और पास के झाड़ियों में ले गए और बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here