लालू यादव की सुनवाई टली, फैसला सुनाने वाले जज को हुआ कोरोना

0

राजद अध्यक्ष और ब‍िहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव से जुड़े चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जिसकी वजह से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले की सुनवाई टल गई। तीन जनवरी को होनी थी सुनवाई इस मामले में अब तीन दिनों बाद सुनवाई होगी। सोमवार तीन जनवरी को 10 दिनों के अवकाश के बाद कोर्ट खुला। चारा घोटाले के मामले की सुनवाई भी तीन जनवरी निर्धारित थी। मुकदमे का सामना कर रहे आरोपितों को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में उपस्थिति दर्ज करानी थी। अदालत में अगली सुनवाई छह जनवरी निर्धारित की गई है। हालांकि जज के स्वस्थ नहीं होने की स्थिति में सुनवाई की तिथि और आगे बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here