
TNM’ 28 NOV: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से दुनिया भर के कई देशों में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना के इस नए वैरिएंट को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने ‘ओमाइक्रोन’ नाम दिया है। भारत में भी ‘ओमाइक्रोन’ वैरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट पर है। भारत की केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। भारत में कितना खतरनाक और असरदार हो सकता है, कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमाइक्रोन’, इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ये भारत के लिए एक “वेक-अप कॉल” यानी लोगों को सतर्क और सावधान करने वाला हो सकता है।
‘भारत के लोगों को मास्क और वैक्सीनेशन का रखना होगा ध्यान’भारत में लोगों को मास्क पहनने और कोविड-19 का उपयुक्त व्यवहार करने पर जोर देते हुए डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, मास्क को अब हमेशा लगाकर रहना होगा, खासकर इनडोर सेटिंग्स में। ऐसे वैरिएंट इनडोर सेटिंग्स में अत्यधिक प्रभावी होता है। इसके लिए सभी वयस्कों को पूरी तरह से वैक्सीनेट होन, सामूहिक समारोहों से बचने पर ध्यान देना होगा।विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने एनडीटीवी को बताया कि ‘ओमाइक्रोन’ वैरिएंट खतरनाक हो सकता है। ये दुनियाभर के लिए चिंता का कारण बन सकता है। हमें ‘ओमाइक्रोन’ से लड़ने के लिए विज्ञान आधारित रणनीति की आवश्यकता है। THE NEWS MIRCHI



