HOTEL TAJ के इस वर्कर ने ऐसा क्या कर दिया कि रतन टाटा खुद इसकी तारीफ करने लगे?

0

 

 

 

TNM’ 24 SEP:-  ताज होटल के एक कर्मचारी ने वो कर दिखाया जिससे इम्प्रेस हो गए रतन टाटा, अक्सर मौसम की मार या भारी बारिश आम लोगों के लिए एक परेशानी का सबब बन जाती है। इससे कहीं ज्यादा वो हमारे बीच रहने वाले असंख्य आवारा जानवरों पर भी विनाशकारी प्रभाव डालते हैं। ऐसी स्थितियों में, हमारी तरफ से की गई एक छोटी कोशिश या दया-भाव इन जानवरों के लिए बड़ी राहत हो सकती है। ऐसा ही एक उदाहरण मुंबई के ताजमहल पैलेस के एक कर्मचारी ने दिया, जब शहर में भारी बारिश शुरू हो गई। दरअसल एक तस्वीर, जो अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है, उसमें इस कर्मचारी को बारिश के दौरान एक आवारा कुत्ते के साथ अपना छाता शेयर करते हुए दिखाया गया है। कर्मचारी के इस दयाभाव ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का भी ध्यान खींचा।

इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए टाटा ने लिखा, “इस मानसून में आवारा लोगों के साथ आराम बांटना। ताज का ये कर्मचारी काफी दयालु है कि उसने अपनी छतरी को आवारा कुत्ते के साथ शेयर किया, जबकि बारिश काफी ज्यादा थी। मुंबई की भागदौड़ में कैद एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह के भाव आवारा जानवरों के लिए एक लंबा रास्ता तय करते हैं।” एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स वाले इस पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा। कुछ लोगों ने ताज के कर्मचारी को “सुनहरे दिल वाला आदमी” बताया, तो कई लोगों ने ऐसी चीजों को नोटिस करने के लिए टाटा की सराहना की है। टाटा के एक फॉलोअर ने पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, “सर, ये ताज कर्मचारी अपनी दयालुता के लिए सैलरी हाइक या कुछ खास पाने का हकदार है।”

The News Mirchi