प्लाज्मा डोनेशन सेंटर बनाने की सरकार की तैयारी एनजीओ और कॉरपोरेट के सहयोग लेगी सरकार

0

प्लाज्मा डोनेशन सेंटर बनाने की सरकार की तैयारी एनजीओ और कॉरपोरेट के सहयोग लेगी सरकार

राज्य सरकार ने जिला स्तर पर प्लाज्मा डोनेशन सेंटर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. इसके लिए सरकार स्वयंसेवी संगठनों और कॉरपोरेट घराने की बड़ी कंपनियों से सहयोग लेगी. इस दिशा में पहल शुरू हो गयी है.  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार विभाग के आला अधिकारी इस पर मंथन कर रहे हैं. गौरतलब है कि अभी सिर्फ रिम्स के भरोसे ही प्लाजमा डोनेशन का कार्य किया जा रहा है.

लोग प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर आगे भी आ रहे हैं. लेकिन संपूर्ण व्यवस्था नहीं हो पाने की वजह से इसमें आशातीत सफलता नहीं मिल रही है. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.