माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ यूपी और दिल्ली में ईडी का कई ठिकानों पर छापा

0

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि गाजीपुर, लखनऊ और दिल्ली में स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है जो अंसारी और उसके कथित सहयोगियों से जुड़े हैं।प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित मुहम्मदाबाद घर पर छापेमारी की है. मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास के साथ ही उसके कई करीबियों के आवास पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की है.सूत्रों ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अंसारी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत चल रही जांच के संबंध में सबूत इकट्ठा करना है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली और यूपी मिलाकर मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है.

पूर्व विधायक अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद हैं। वह जमीन हथियाने, हत्या और जबरन वसूली के आरोपों सहित कम से कम 49 आपराधिक मामलों के संबंध में ईडी की जांच के दायरे में है। वह उत्तर प्रदेश में हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर जिला प्रशासन ने पिछले हफ्ते अंसारी की कथित अवैध कमाई का उपयोग करके खरीदे गए 1.901 हेक्टेयर और 6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के दो भूखंडों को जब्त कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here