सिक्किम सुरंग हादसे में झारखंड श्रमिकों की मदद के लिए सीएम ने जारी किए निर्देश

0
sikkim tunnel

रांची, 22 जुलाई:सिक्किम के नामची ज़िले में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए भूस्खलन की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में झारखंड के कुछ श्रमिक भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (पी.एस. तमांग) से प्रभावित झारखंडी श्रमिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार लगातार सिक्किम प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित श्रमिकों एवं उनके परिवारों को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रवासी श्रमिकों से जुड़े अधिकारियों, विशेष रूप से एस.पी. यादव और राज्य के प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ को मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here