रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ताओं ने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा परिणामों में कथित धांधली, देरी और अनियमितताओं के विरोध में रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। BJP का कहना है कि,पिछले छह वर्षों में JPSC और JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं में सामने आई अनियमितताओं, परीक्षा विवादों तथा झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में आज JPSC कार्यालय और रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया है। भाजपा, झारखंड के हर युवा के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं के सपनों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सी पी सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




