रांची : आज रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों की जायज़ मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। दूसरी ओर, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर पहले से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर टमाटर, अंडे, पानी की बोतलें और पत्थर फेंके गए. कुछ भाजपा कार्यकर्ता दमकल (फायर ब्रिगेड) की गाड़ी पर चढ़ गए और वहां से कांग्रेस प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर अंडे बरसाए, जिसके जवाब में कांग्रेसियों ने भी पलटवार किया. पथराव की चपेट में आने से कई मीडियाकर्मी घायल होने की सूचना है।




