ईडी की बड़ी कार्रवाई: झारखंड के कई नेताओं से जुड़े सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर छापेमारी

0
ed

झारखंड के कई राजनीतिक नेताओं से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FEMA (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू की है।रांची, सूरत और मुंबई में एक साथ 15 ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है।यह कार्रवाई विदेशों में काले धन के निवेश और हवाला लेन-देन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। ईडी की टीमें कई वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल डाटा और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच में यह भी देखा जा रहा है कि राजनीतिक व्यक्तियों, कंपनियों और ठेकेदारों के धन को विदेशों में भेजने में कौन-कौन शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here