तंबाकू माफिया पर राज्यव्यापी छापामारी का ऐलान — युवाओं का जीवन बचाना मेरी प्राथमिकता: डॉ. इरफान अंसारी

0

NUSRL, रांची में “उभरते तंबाकू एवं निकोटिन उत्पादों से सुरक्षा” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि रहे।मंत्री ने कहा कि पान मसाला–गुटखा से हर साल हजारों युवा ओरल कैंसर का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार बहुत जल्द तंबाकू माफिया पर राज्यव्यापी कड़ी छापामारी शुरू करेगी।“युवाओं का जीवन बचाना मेरी प्राथमिकता है। ‘सादा पान मसाला’ नाम का सादा नहीं—यह युवाओं को गुमराह कर रहा है,” उन्होंने चेताया।उन्होंने कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, ई-सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की सख्त पालन और निकोटिन पाउच जैसे उभरते उत्पादों पर ठोस नीति की जरूरत पर जोर दिया।“कानून तो हैं, अब सख्ती जरूरी है। यहां बैठे युवा समाज के भविष्य हैं—नशे से लड़ाई में आपकी भूमिका अहम है।”सेमिनार में WHO, CTFK, स्वास्थ्य मंत्रालय व NUSRL के विशेषज्ञों ने निकोटिन उत्पादों के स्वास्थ्य जोखिम, वैश्विक नीतियाँ, भारत में प्रवर्तन चुनौतियाँ और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों की स्थिति पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन का लक्ष्य युवाओं में तंबाकू-मुक्त वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here