रांची : झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और दिल्ली के वर्तमान लोकायुक्त न्यायामूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा का 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली में अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।उनके आकस्मिक निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित न्याय जगत और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ”झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश चंद्र मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन न्याय जगत के साथ-साथ झारखंड के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”




